जीनियस अकादमी अर्थमैटिक प्रतियोगिता आयोजित
दीपक कुमार
शामली। सिप जीनियस अकादमी अर्थमैटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शामली में अकादमी अर्थमैटिक प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखा सबको आश्चर्यचकित कर दिया। रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैंट फ्रासिंस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जॉस, सिल्वर बैल्स स्कूल की उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल, आशीष जैन, वीरेंद्र जैन, नवनीत जैन ने संयुक्त रूप से किया।
संस्था की डायरेक्टर मृदुला जैन ने बताया कि सिप जीनियस एकेडमी एक इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। शामली से भी बच्चे नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जीतकर शामली का नाम रोशन कर चुके हैं। कार्यक्रम में अबाकस बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी की गई जिन्होंने अबेकस ग्रैंड मास्टर तक पूरा कर लिया है। बच्चों ने 3 मिनट में 120 प्रश्न हल कर सबको हैरान कर दिया। बच्चे स्क्वायर स्क्वायर रूट गुना भाग के जवाब सेकंड्स में दे रहे थे जिससे अतिथि भी हैरान रह गए।
30 जून को बच्चों का परीक्षा लिया गया था जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में चैंपियन ग्रांड मास्टर सी से संयम जैन, लेवल 8 से अवनी राय, लेवल 6 से सक्षम जैन, लेवल 4 से अक्षरा जैन, लेवल 3 से अर्णव संगल, लेवल 2 से नक्श जैन, लेवल-1 से आरुष गर्ग चैंपियन रहे। कार्यक्रम में रुचि अरोरा, रूबी मित्तल, नूपुर प्रिया आदि का सहयोग रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













