नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
सुबोध कुमार/आशीष पचौरी
मैनपुरी। जनपद के थाना कोतवाली पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करने वाली एक महिला ने थाना कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें बताया गया था कि सौरभ अग्निहोत्री निवासी उसराहार जनपद इटावा स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख नब्बे हजार रुपये लिये थे।
पकड़े गए आरोपी के पास से 5 फर्जी आधार कार्ड जो आरोपी अभियुक्त के नाम से ही बने थे, मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए बरामद हुए हैं। जब आरोपी से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया लगभग 17 लोगों के साथ विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग, एफसीआई और जेल विभाग में नौकरी लगवाने के नाम से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पकड़े गये आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













