HomeJaunpurसरस्वती विद्या मन्दिर में गणित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का हुआ...

सरस्वती विद्या मन्दिर में गणित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का हुआ आयोजन

सरस्वती विद्या मन्दिर में गणित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के विद्यालय प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन हुआ जहां मातृशक्ति कुसुम जायसवाल, रानी अग्रहरि, दिव्या अग्रहरि और ज्योति अग्रहरि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के सभी भैया बहनों ने माडल की जोरदार प्रस्तुती करते हुये उसके बारे में सविस्तार वर्णन किया। दूसरी तरफ भैया बहनों द्वारा खाद्य पदार्थों की (स्टाल) दुकान लगाई गई। बाल मेले में आये अतिथि अरविन्द अग्रहरि, दिलीप जी, लायन्स क्लब के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, रविकांत जायसवाल जीवन, मनोज पाण्डेय, चन्दन जी, दीपक सिंह आदि ने गणित, विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले की प्रसंशा करते हुये सभी भैया बहनों का उत्साह वर्धन भी किया।
अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मेले में आये सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। इसी कड़ी में विद्यालय के आचार्य अरुण जी, तेज बहादुर, दीपक जी, अनूप जी एवं आचार्या बहनों में प्रतीका जी, शिखा जी, श्वेता जी, स्वाती जी एवं आकांक्षा जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विनोद शास्त्री ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read