खाद्य सचल दल की टीमों ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 5 नमूने किये संग्रहित
963166
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मानक के अनुरूप नहीं पाये गये नमूनों के विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दडात्मक विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सचल दल द्वारा कुण्डा बाजार स्थित असिफ पुत्र अफिजुल्ला के खाद्य प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का एक नमूना, मो0 खालिद के खाद्य प्रतिष्ठान से चिप्स का एक नमूना एवं बालमुकुंद के खाद्य प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना, पट्टी बाजार स्थित राजस्थानी स्वीट्स से चीनीयुक्त खोया एवं रंगीन खोया का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय अभय सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी सहित रोशन सिंह, संतोष दुबे, यादव संजय, कुमार नन्हकू, विवेक तिवारी, ऋचा पाण्डेय खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।





