इस दौरान उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि मंदिर मे लगी हनुमान जी व दुर्गा जी की मूर्ति खंडित हो चुकी थी। मन्दिर जर्ज़र अवस्था में था जिसके जीर्णोद्धार के लिए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा मन्दिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया गया था जिसका कार्य मौके पर चल रहा है। इसकी जानकारी मन्दिर मे काम करने वाले मजदूरों व कारीगर द्वारा दी गयी। इससे पूर्व मंदिर की खंडित मूर्तियों को विद्वान आचार्यो से पूजन अर्चन कराने के उपरान्त उनका विसर्जन ढ़ोल नगाड़ों के साथ सई नदी में किया जा चुका है। मौके पर पहुंचे हसनगंज एसडीएम, सीओ व मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने निष्पक्ष जाँच करने की मांग की है जिस पर एसडीएम द्वारा टीम गठित कर जाँच का अस्वाशन दिया। मौके पर अरुण से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि मंदिर मेरे आवास के पीछे है। मेरे द्वारा पूर्व मे 1999 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। मंदिर की मूर्तिया खंडित हो चुकी थी। मंदिर जर्जर होने के कारण पुनः जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। बहुत जल्द मंदिर को भव्य बनवा कर उसमे नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करायी जाएगी। भ्रामक सूचनाओं व खबरों का खंडन करते हुए मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। मौके पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अपने आस—पास के मंदिरों की सुरक्षा व जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी का निर्वाहन करें।





