बीडीओ विजय को रामपुर संग्रामगढ़ के साथ मांधाता ब्लॉक का मिला अतिरिक्त प्रभार

बीडीओ विजय को रामपुर संग्रामगढ़ के साथ मांधाता ब्लॉक का मिला अतिरिक्त प्रभार

तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। मांधाता में खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि ने चार्ज लेते ही अपने कार्यों को गति देने के लिए सचिव और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। खंड विकास अधिकारी ने अपने निर्देश में कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि को रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के साथ साथ मांधाता ब्लाक का चार्ज लेना एक नई जिम्मेदारी है। वे अपने अनुभव और कौशल का उपयोग करके ब्लाक के विकास कार्यों को गति देने और आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। बैठक में एडीओ आईएसबी विजय कुमार, एडीओ पंचायत प्रभारी काशीनाथ वर्मा, जेईएम आई राधेश्याम यादव, जेईआरईडी आदर्श शर्मा, एडीओ समाज कल्याण प्रकाश पटेल, एडीओ एसटी दुर्गेश नंदन, सचिव ओपी सरोज, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र, अभय सिंह, विक्रम सिंह, आनन्द शुक्ला सहित ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि कई माह पूर्व तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा का विवाद के चलते तबादला हो गया था। उस समय से पीडी दयाराम यादव के पास मान्धाता का प्रभार था और आईएसबी विजय कुमार गौतम इस जिम्मेदारी को बाखूबी निभा रहे थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA