श्रद्धालुओं को वितरित किया गया तहरी व दवाइयां
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
बारा, प्रयागराज। मौनी अमावस्या के महापर्व पर उत्तर प्रदेश के बॉर्डर में रोक दिया गया जिससे गाड़ियों की भीड़ लग जाने से महाकुंभ में जा रहे यात्रियों को बहुत समस्या से जूझना पड़ा वही महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को आर्या मेडिकल स्टोर बघेड़ी चौराहा चाकघाट संचालक प्रयाग नारायण तिवारी द्वारा तहरी एवं चाय का वितरण किया गया।
साथ ही नारीबारी में प्रकाश तिवारी(फार्मासिस्ट) द्वारा गंगा स्नान करने जा रहे बुजुर्गों को जो पैदल भी यात्रा कर रहे थे एवं जिन श्रद्धालुओं शारीरिक पीड़ा थी उन यात्रियों को डीएफओ जेल वितरित किया गया जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली। साथ ही भारी भीड़ के चलते जाम में फंसे यात्रियों को पेयजल एवं तहरी नाश्ता कराया गया। कई घंटे जाम में रहने के कारण यात्री परेशान थे। वही क्षेत्र के कई इलाके में तहरी एवं चाय लेकर पहुंचे तो यात्रियों ने राहत पाई। यात्रियों से अधिक किराया मांगने पर स्थानीय लोगों ने गाड़ियों से आग्रह किया की उचित किराया लिया जाय जिससे यात्रियों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान ऋतुराज त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, शिवेन्द्र नारायण तिवारी, आकाश तिवारी, कमलेश दाहिया, प्रशांत शुक्ल, हरिराम शुक्ला, मानिकचंद्र, शोखीलाल, मनोज सिंह गहरवार, राकेश केशवानी, दिनेश अग्रहरि, बैजनाथ गुप्ता, प्रकाश द्विवेदी, सूर्य नारायण तिवारी आदि ने यात्रियों की हरसंभव मदद की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






