माता, पिता व गुरु की आज्ञा का करें पालन: डा. संदीप
शिवमहापुराण का भण्डारे के साथ हुआ समापन
मुकेश तिवारी
झांसी। बड़ागांव गेट स्थित श्री श्री 1008 भूतनाथ मंदिर पर सप्त दिवसीय शिवमहापुराण का भंडारे के साथ समापन हुआ।मुख्य अतिथि झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डा. संदीप सरावगी का मंदिर कमेटी के पदाधिकारी प्रधान पुजारी राजकुमार मकरारिया, संरक्षक शंकर लाल मकरारिया ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत पश्चात कथावाचक परम् पूज्यनीय परमानंद महाराज ने डा. संदीप को शॉल व श्रीफल भेंट कर शुभाशीष दिया।महाशिवपुराण कथा के अंतिम दिवस पर कथावाचक ने बारह ज्योतिर्लिंगो का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान शिवजी जहां-जहां स्वयं प्रगट हुए उन्हीं 12 स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को पवित्र ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। इन ज्योतिर्लिंगों के न सिर्फ दर्शन करने पर शिव भक्त को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इनका महज प्रतिदिन नाम लेने मात्र से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस अवसर डा. संदीप सरावगी ने कहा कि जब छोटे होते हैं तो माता, पिता गुरु के द्वारा कही गई बातें हमें कड़वी लगती हैं। बड़े हो जाते हैं और समय निकल जाता है तो माता, पिता, गुरु के शब्द हमारे कानों में गूंजते हैं। फिर हमें ज्ञात होता है कि हमने उन अमृत वचनों को हल्के में लिया। फिर पछताने से कुछ नहीं होता। डा. संदीप ने बच्चों से आह्वान किया कि हमेशा गुरु, माता, पिता की आज्ञा का पालन करें। उनके शब्दों को भगवान माने।क्योंकि वही तुम्हारे सच्चे पथ प्रदर्शक और वहीं मार्ग प्रशस्त करने वाले हैं।महाशिवपुराण कथा सुनने के लिए के भूतनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं को उपस्थित रहे। कथा के अंत में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गेंडा, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक बृजेंद्र कुमार मकरारिया रहे। श्रद्धालुओं का आभार अरुण मकरारिया ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










