Homeझांसीअतीत विजय बुन्देलखण्ड छायांकन कलाश्री से हुए सम्मानित

अतीत विजय बुन्देलखण्ड छायांकन कलाश्री से हुए सम्मानित

अतीत विजय बुन्देलखण्ड छायांकन कलाश्री से हुए सम्मानित

मुकेश तिवारी
झांसी। कलाविद स्व. भगवान दास गुप्ता की 92 जयन्ती के अवसर पर भास्कर जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग तथा कलाविद स्व. भगवान दास गुप्ता कला शैक्षणिक उत्थान समिति, जबलपुर की ओर से बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के छायाकार अतीत विजय को विगत 11 वर्षों की उनकी छायांकन के प्रति अथक निष्ठा एवं छायांकन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अतीत विजय ने भास्कर जनसंचार प्रतिकर्ता संस्थान से 2011 में पत्रकारिता से एमए की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद कई शॉर्ट फिल्म एवं नेचर फोटोग्राफी पर कार्य किया। छायांकन के क्षेत्र में नित नवीन प्रयोग करने एवं उनकी कार्य कुशलता का सम्मान करते हुए बुंदेलखण्ड कला श्री-23 के सम्मान से संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आभार डा. अजय कुमार गुप्ता सचिव द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता संस्थान के समन्वयक डा. जय सिंह, ललित कला संस्थान की समन्वयक डा. सुनीता, डा. कौशल त्रिपाठी, डा. श्वेता पांडेय, उमेश शुक्ल, डा. बृजेश कुमार, डा. अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, डा. राघवेंद्र दीक्षित, डा. अंकिता शर्मा, डा. रानी शर्मा, डा. संतोष कुमार, गोविंद यादव, कमलेश कुमार सहित विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read