HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : व्यापार मण्डल करेगा वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान के साथ व्यापारी...

JAUNPUR NEWS : व्यापार मण्डल करेगा वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान के साथ व्यापारी संगोष्ठी

JAUNPUR NEWS : व्यापार मण्डल करेगा वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान के साथ व्यापारी संगोष्ठी

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान साथ में रितु अभिनंदन एवं व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन 15 अगस्त को गोकुल घाट के पावन तट पुरानी बाजार 11 बजे झंडारोहण के साथ होगा। इसी को लेकर बैठक नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई जहां उन्होंने बताया कि आने वाले 15 अगस्त दिन मंगलवार को व्यापारी समस्याओं और एक दूसरे का सहयोगात्मक और सम्मान का व्यवहार को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ व्यवसायी सम्मान साथ में व्यापारी संगोष्ठी गोकुल घाट, पुरानी बाजार पर आयोजित की गई है।

जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से व्यापारियों में प्रेम और सद्भाव की भावना उत्पन्न होती है। सभी पदाधिकारी को इसमें उपस्थित होकर एक—दूसरे से उत्तम व्यवहार करते हुए अपने व्यापार को और बढ़ाने पर चर्चा करनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक विवेक सेठ मोनू ने कहा कि कार्यक्रम में जिला, तहसील, नगर और युवा व्यापार मंडल के साथ नगर के सभी प्रतिष्ठित सम्मानित व्यापारी आमंत्रित हैं।
बैठक में राजदेव यादव, अशोक बैंकर, मुन्ना लाल अग्रहरि, सोमेश्वर केसरवानी, महेंद्र सोनकर, मनोज साहू, अनिल वर्मा, विमल भोजवाल, रवि श्रीवास्तव, संदीप पांडेय, हफिज शाह, अरविंद जायसवाल, डी.के. अग्रहरि, सरदार रंजीत सिंह, रामजी अग्रहरि, ज्ञानेंद्र साहू, नीरज शाह, संदीप वर्मा, गणेश साहू, गौरव सेठ, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, राकेश जायसवाल, संजीव यादव, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, यशवंत साहू, संजय जाडवाणी सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री मनोज साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read