प्रथम पहल धर्मार्थ संस्था के कार्य सराहनीय व अतुलनीय: उपमन्यु
प्रथम पहल धर्मार्थ संस्था के कार्य सराहनीय व अतुलनीय: उपमन्यु
आरके धनगर
मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन रजि. मथुरा द्वारा द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से स्थानीय होटल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट, विशिष्ठ अतिथि रविकांत गर्ग, ठा. ओम प्रकाश सिंह एमएलसी, श्याम सिंघल, मनीष शंकर महाराज, संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल कपड़े वाले, ठा. राजा भोज, अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल कनुआ ने सयुंक्त रूप से गणेश जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की। ममता बिंदल, सिंधु मांगलिक, संस्थापक महामंत्री योगेश गोयल, उपाध्यक्ष योगेश सराफ, प्रियेश अग्रवाल एड चंद्रमोहन अग्रवाल, प्रबीन चूड़ी, मनोज सराफ, इत्यादि द्वारा गणेश वंदना की।
इसके उपरान्त समस्त संस्थागत पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा पत्रिका का विमोचन एवं संस्था की वेबसाइट की लॉन्चिंग की गई। एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि प्रथम पहल धर्मार्थ संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय व अतुलनीय हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के गत कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु ने नगर निगम द्वारा हॉस्पिटल के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की पहल की थी उस पर भी विचार चल रहा है।
वहीं विशिष्ठ अतिथि रविकांत गर्ग पूर्व ऊर्जा मंत्री व एमएलसी ठा.ओम प्रकाश ने कहा कि प्रथम पहल फाउंडेशन संस्था असहाय और गरीब लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है हम नगर आयुक्त और नगर निगम के अन्य अधिकारियों से हस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने हेतु वार्ता करेंगे और प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मंत्री राधा कृष्ण सुतिया, सुधा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सुगंधा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।