HomeJaunpurडीएपी खाद के लिये किसानों ने किया प्रदर्शन

डीएपी खाद के लिये किसानों ने किया प्रदर्शन

डीएपी खाद के लिये किसानों ने किया प्रदर्शन

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के राजेपुर सहकारी समिति पर खाद न मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वांलो में महिलाएं भी शामिल रहीं। ज्ञात हो कि पिछले 4—5 दिन से किसान सरसो, आलू, मटर आदि की बुवाई के लिये खाद के इंतजार में थे। एक दिन पहले ऊक्त समिति पर खाद आने की सूचना पर किसानों को उम्मीद हो गयी। सोमवार की सुबह से ही खाद लेने के लिये समिति पर किसानों भारी जमावड़ा लग गया। सचिव सूरज सोनकर मौके की गम्भीरता देखकर समिति को खोले ही नहीं। जब कुछ लोगों ने सचिव से बात किया तो उन्होंने बताया कि डीएम का आदेश है कि बड़े किसानों को 2 तथा छोटे किसानों को 1 बोरी खाद फिलहाल दी जाय। इस पर पहले तो किसान मान गये परन्तु गोदाम खोलने से पहले ही फिर अधिक खाद की मांग करने लगे। उसने किसानों बताया कि मात्र 200 बोरी खाद आयी है।अभी और खाद आने वाली है। उसके बाद जब लोग नहीं माने तो सूरज सोनकर तथा खाद वितरण के प्रभारी बनाये गये लेखपाल अधिकारियों से पूरी जानकारी दिया। अधिकारियों ने सचिव को जलालपुर थाना प्रभारी के पास भेजकर खाद वितरण करने के लिये पुलिस बल की मांग किया। सचिव सूरज सोनकर ने बताया कि थाना प्रभारी ने कल सुबह पुलिस देने की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह खाद का वितरण होगा। हालांकि सोमवार के दोपहर तक किसानों का आक्रोश बरकरार रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read