HomeJaunpurजनपदीय बास्केटबाल प्रतियोगिता एक नवम्बर से, 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग

जनपदीय बास्केटबाल प्रतियोगिता एक नवम्बर से, 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग

जनपदीय बास्केटबाल प्रतियोगिता एक नवम्बर से, 16 टीमें करेंगी प्रतिभाग

जौनपुर। जनपदीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 1 नवम्बर से नगर के टीडी कालेज के उमानाथ स्टेडियम में खेला जायेगा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला बास्केटबाल संघ की बैठक हुई।अध्यक्षता करते हुये सचिव लाल बहादुर पाल ने बताया कि प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व खिलाड़ी स्व. प्रमोद सिंह व मोहम्मद शाहिद की स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा युवा व बालिकाओं को भी अवसर दिया जाएगा। सीनियर वर्ग में 6, जूनियर वर्ग में 6 और 4 टीमें बालिकाओं की प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा होंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिये जनपद के विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। खिलाड़ी वीरभद्र सिंह ने कहा कि बड़े से बड़ा खिलाड़ी सबसे पहले अपने क्षेत्र में चलने वाले स्थानीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाता है, क्योंकि यहां से युवा खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, रहमतुल्ला, चन्द्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, तेज बहादुर सिंह, डा. राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अंशुमान सिंह सहित तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read