ग्राहकों की सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता: संतोष झा
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर यूनियन बैंक आफ इंडिया में बिजलेंस एवरनेस कार्यक्रम हुआ जहां शाखा प्रबन्धक संतोष झा एवं नीलू कुमारी ने ग्राहकों के साथ अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि यूनियन बैंक में सभी काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया जाता है।
ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल करने का भी किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट उत्पाद के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके। यूनियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक है। इसको और बेहतर बनाने के हम आगे भी प्रयासरत रहेंगे। साथ ही बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने शपथ लिया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे। किसी से रिश्वत नहीं लेंगे और नहीं देंगे। अपने सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता जनहित में कार्य करेंगे। अपने निजी आचरण में ईमानदारी प्रस्तुत करूंगा। साथ ही साथ भ्रष्टाचार की घटना की सूचना को एजंसी को दूंगा। अंत में अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राहकों को आवाज उठाना चाहिये। सतर्क एवं जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर स्वाति, मुकेश, उमा, छोटे लाल सहित तमाम ग्राहक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












