अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 8 पुलिस जवानों को दी गयी विदाई
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 8 पुलिस जवानों को दी गयी विदाई
रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फिरोजाबाद। कुल 08 पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारीध्कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी गयीं। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में उ0नि0 अशोक पाल कुमार तैनाती एलआईयू, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह थाना दक्षिण, उ0नि0 अवधेश थाना सिरसागंज, उ0नि0 जयवीर सिंह थाना फरिहा, उ0नि0 नरेश बाबू पुलिस लाइन, मु0आरक्षी राधेश्याम थाना एका, मु0 आरक्षी अमर सिंह पुलिस लाइन एवं मु0 आरक्षी राजपाल सिंह थाना नगला सिंघी हैं।