5 दिन से कई गांवों की बत्ती गुल

आशीष पचौरी
जसराना, फिरोजाबाद। 5 दिन पूर्व आई तेज़ आंधी और बारिश की वजह से नगला जाट में सड़क के किनारे बिजली का खंबा टूट गया जिससे नगला जाट, बदनपुर सहित कई गांवों की बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई। भीषण गर्मी और अधिक तापमान की वजह से ग्रामीणों की जिन्दगी बेहाल है। रात भर अंधेरा छाया रहता है। विद्युत उपकेंद्र बनवारा से ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित लाइन का पोल टूटने से कई दिनों से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण सत्यवीर सिंह जाट ने बताया कि जहां विद्युत कर्मचारी मस्त हैं, वहीं ग्रामीण लोग पस्त हैं। विद्युत अधिकारियों से कई बार बात करने पर भी सिर्फ़ आश्वासन के नाम पर केवल झूठी तसल्ली मिलती है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














