HomeMumbaiपालघर के केमिकल प्लांट में विस्फोट, 5 लोग घायल

पालघर के केमिकल प्लांट में विस्फोट, 5 लोग घायल

पालघर के केमिकल प्लांट में विस्फोट, 5 लोग घायल

पालघर, महाराष्ट्र(पीएमए)। पालघर जिले में एक केमिकल प्लांट में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में कंपनी के 5 स्टाफ झुलस गए। ये घटना शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे की है। दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये प्लांट बोइसर औद्योगिक इलाके में हुआ। इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत और बचाव कार्य किया।
बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, विस्फोट के बाद लगी आग के कारण पांच कर्मी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ये घटना भारत केमिकल्स की है। घायलों को ठुंगा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत कैसी है फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read