सभी को एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाना चाहिये: डा. प्रभात
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विजय जायसवाल
पिण्डरा, वाराणसी। बाबतपुर क्षेत्र के आशा महाविद्यालय में कॉलेज के परिसर तथा मैदान में अपनी माँ के नाम के बैनर तले आशा एजुकेशनल ग्रुप के सभी अध्यापकों और छात्रों के साथ वाराणसी के प्रमुख शिक्षाविद एवं आशा ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ प्रभात सिंह ने अपनी माँ की याद में उनके नाम से फलदार एवं छायादार पेड़ लगाया। साथ ही कहा कि अपने जीवनकाल में सभी को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और माँ की तरह उसका देखभाल करना चाहिए और समय पर पानी गुड़ाई और खाद आदि का ध्यान समय पर करने पर पेड़ जल्द ही विकसित और मजबूत होता है।
डॉ प्रभात ने कहा कि मैं हर साल कम से कम पाँच पौधा अवश्य लगाऊंगा और दूसरे लोगों को भी पौधरोपण के प्रेरित करूँगा जिसके चलते हमे फल और छाया के साथ ही पर्यावरण भी सन्तुलित रहेगा। इस दौरान आशा ग्रुप के डायरेक्टर डॉ सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रबंध निदेशक की पहल पर उनके माँ के नाम से पौधरोपण होने पर संस्था के सभी लोग पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लिए हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है कि संस्थान के सदस्यों ने ऐसी पहल की है।
इसी क्रम में आशा आईटीआई के निदेशक सुशांत सिंह ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। जल ही जीवन है जिसके अंतर्गत पौधरोपण ही सबसे उन्नत साधन है। पेड़—पौधों के माध्यम से ही प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती हैं पेड़ पौधे ही हमें छाया के साथ फल—फूल प्रदान करते हैं, इसलिए उनका संरक्षण करना हम लोगों का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर ओपी पटेल, रंजीत सिंह, रविशंकर सिंह, राहुल सिंह, ऋतुराज त्रिपाठी, राजेश चौरसिया, अजय गौड़, साक्षी मिश्रा ,पीयूष पाण्डेय, प्रज्ञा जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














