HomeLucknowपर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव

पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव

पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के स्वयंसेवकों ने रसूलपुर ग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवां दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। मंगलवार को आयोजित शिविर का विषय ‘पर्यावरण सरंक्षण’ था जिसमें रसूलपूर के ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति में पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि एवं वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार थे जिन्होंने पर्यावरण एवं उसके संरक्षण से संबंधित उपयोगी जानकारी दिया।
उन्होंने आधुनिक युग में प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, पेड़ों का अनावश्यक रूप से काटा जाना, नदियों का प्रदूषण, ओजोन परत का तेजी से क्षय होना आदि समस्याओं पर अपनी चिंता व्यक्त की एवं सभी लोगो से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया। उन्होंने सतत् विकास की धारणा पर बल दिया जिसके मूल में ही वर्तमान पीढ़ी का आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण है। पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव है एवं छोटी—छोटी सावधानियाँ बरतने से परिस्थितिकी तंत्र में बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं।
मध्यान्ह भोजन के उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा जोशी एवं डॉ चंद्रशेखर राय के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वयंसेवकों ने ग्राम रसूलपूर में वृक्षारोपण किया। अन्य पौधों जो पहले से सूख रहे थे, उनमें पानी डालकर उन्हें नवजीवन देने का प्रयास किया।
तत्पश्चात दिवस के अंत में स्वयंसेवकों ने घर—घर जाकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करते हुये वृक्षारोपण एवं जल सरंक्षण के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read