श्रीकृष्ण दत्त एकेडमी वृंदावन योजना ने किया विशेष शिविर
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। श्रीकृष्ण दत्त एकेडमी में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सप्तम दिवस का आयोजन बरौली, खलीलाबाद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन.एस.एस. गीत के माध्यम से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में जाकर सड़क जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया जिसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को सड़क जागरूकता तथा यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भोजन के पश्चात द्वितीय सत्र में स्वयंसेवियों ने विशेष शिविर के सातों दिनों की आख्या प्रस्तुत करते हुये अपने अनुभव बताये। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में विनोद चौरसिया प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली खलीलाबाद ने छात्रों को इसी प्रकार से समाजसेवा करने के लिए प्रेरित करते हुये पर्सनालिटी डेवलेपमेंट के बारे में भी समझाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डा0 अंशुल पंत ने शिविर में आये सभी शिक्षकों तथा स्वयंसेवकों को धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।