HomeJaunpur22 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

22 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

22 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जौनपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 में शासन के निर्देश के क्रम में सिविल सर्विसेज, नीट-यूजी, जे0ई0ई0 एवं एक दिवसीय कोर्स, की कक्षाओं का निःशुल्क संचालन किया जाना है जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सभी कक्षाओं का आवेदन पत्र भरा गया था। इस आवेदन में यू0पी0एस0सी0 में (152), नीट में (58), जेईई में (18) एवं वन डे में (112) आवेदन प्राप्त हुआ है। कुल 340 आवेदन प्राप्त हुये है। प्रवेश परीक्षा 22 जून को समय प्रातः 10 से 12 बजे स्थान जनककुमारी इण्टर कालेज हुसेनाबाद में होना है। सभी छात्र/छात्राएं अपने आधार कार्ड के साथ सुबह 9.30 बजे तक कोचिंग में उपस्थित हो जायं। कोचिंग से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए छात्र/छात्राएं कोर्स-कोऑडिर्नेटर अमित श्रीवास्तव 8737077200 से सम्पर्क कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read