HomeTrendingसंरक्षित गोवंशों के लिये हरे चारे का हो माकूल बन्दोबस्त: डीएम

संरक्षित गोवंशों के लिये हरे चारे का हो माकूल बन्दोबस्त: डीएम

  • संरक्षित गोवंशों के लिये हरे चारे का हो माकूल बन्दोबस्त: डीएम

  • बैठक से अनुपस्थित रहने पर एएमए जिला पंचायत का वेतन बाधित

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद में संचालित अस्थायी गो आश्रय स्थलों एवं बृहद् गो संरक्षण केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय गौसंरक्षण, अनुश्रवण, मूल्याकंन समिति की बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने सम्बन्धित का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। कांज़ी हाउस में संरक्षित गोवंशों को नज़दीकी गोआश्रय स्थलों में स्थानान्तरित कराते हुए कांजी हाउस को बन्द कराये जाने के सम्बन्ध में भी ए.एम.ए. जिला पंचायत से कारण सहित लिखित आख्या प्राप्त करने के निर्देश दिये।
जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 93 अस्थाई, 9 वृहद गो संरक्षण केन्द्र में कुल 25065 तथा शहरी क्षेत्र में 4 अस्थाई, 1 वृहद, 2 कान्हा तथा 8 कांजी हाउस में कुल 1537 गोवंश संरक्षित हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप सभी संरक्षित गोवंशों को भूसा, चारा, चोकर, चूनी, पशु आहार के साथ मानक के अनुसार हरा चारा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय। हरा चारे की उपलब्धता की समीक्षा करने पर पाया गया कि 08 ब्लाकों में किसानों से अनुबन्ध की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इस स्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल अनुबंध की कार्यवाही पूर्ण कर हारे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाय। संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण भुगतान की समीक्षा में यह पाये जाने पर कि माह सितम्बर 2026 हेतु शासन की अभी तक डिमाण्ड नहीं भेजी गई है।
बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे जबकि खण्ड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read