न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मटौली में एक व्यक्ति के पुश्तैनी भूमि पर उसका ही सगा पट्टीदार अतिक्रमण कर लिया है जबकि न्यायालय ने उस भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस को भी निर्देशित किया उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे परिवार के परेशान है। मटौली निवासी सूर्यनाथ यादव का आरोप है कि गांव में उनका सगा पट्टीदार उनके पैतृक भूमि पर कब्जा कर लिया है।
न्यायालय ने उस भूमि से कब्जा हटाने के लिए स्पष्ट आदेश पुलिस को दिया गया है लेकिन पुलिस कब्जा हटवाने से कतरा रही है जिसके कारण उक्त कब्जाधारक जान माल की धमकी दे रहा है। परिवार सहमा हुआ है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच करने की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












