ज्वेलरी का बकाया पैसा मांगने पर धमकी

ज्वेलरी का बकाया पैसा मांगने पर धमकी

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना के स्थानिय कस्बा स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से सोने का जेवर कुछ महिलाएं उधार के रूप में उठा ले गईं। तय समय के अनुसार जब दुकानदार बृहस्पतिवार को जरिये मोबाइल उधारी पैसा मांगा तो महिलाओं ने फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर फोन रख दिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना महुली पुलिस को दिया। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार महुली थाना के स्थानीय कस्बा निवासी सुरेश चंद्र वर्मा पुत्र रामदुलारे वर्मा बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान खोल रखा है। 16 अगस्त को नगर पंचायत हरिहरपुर की तीन महिलाएं आकर 95261 रुपया का सोने का जेवर खरीदा और 29 अगस्त को पैसा देने के लिए समय तय किया। बृहस्पतिवार को जब दुकान दार सुरेश चंद्र वर्मा ने मोबाइल से संपर्क किया तो महिलाओं ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरती देवी पत्नी अरविंद वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर नगर पंचायत हरिहरपुर, असरफा देवी पत्नी जवाहर एवं सिरसा देवी पत्नी जोगिंदर वार्ड नंबर 2 के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA