विद्युत विभाग सुजानगंज ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
8 अवैध उपभोक्ताओं पर हुआ मुकदमा, डेढ़ लाख की हुई वसूली
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दीपकपुर, दाउदपुर, फरीदाबाद, शेषपुर गिडुहुली आदि गांवों में विद्युत विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई उपभोक्ताओं को प्रथम गलती पर समझाकर छोड़ दिया गया परंतु वहीं चेतावनी देने पश्चात न सुधरने वाले 8 विद्युत उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया।
साथ ही बकाया डेढ़ लाख की वसूली की गई। इस अवसर पर विनय सिंह, राजेश पटेल, अनुपम यादव, राम आसरे, हुबनाथ सिंह आदि विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














