HomeGorakhpurपंखे में आया करेंट, पति को बचाने गयी पत्नी, दोनों की हुई...

पंखे में आया करेंट, पति को बचाने गयी पत्नी, दोनों की हुई मौत

पंखे में आया करेंट, पति को बचाने गयी पत्नी, दोनों की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। बड़हलगंज स्थित उपनगर के सटे सिधुआपार के कुरावं गांव में फर्राटा पंखा में करेंट आ जाने से पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दी है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सिधुआपार के कुरावं गांव के राजकुमार निगम (40) पुत्र स्व. सुभाष अपने कमरे में पत्नी विभा व बच्चे के साथ सोए हुए थे। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। अचानक भोर में फर्राटा पंखे में करेंट आ गया जिसकी चपेट में राजकुमार निगम आ गए। संपर्क में आते ही वह बिस्तर पर से नीचे गिर गए और उनके ऊपर पंखा गिर गया। उन्हें बचाने उनकी पत्नी विभा गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतक 5 भाइयों में सबसे छोटे थे। वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। मृतक के 4 पुत्रियां व 1 पुत्र है। सबसे बड़ी बिटिया अंशिका (13 वर्ष) कक्षा 7, अर्पिता (9 वर्ष) कक्षा 4, प्रियल (4 वर्ष) व प्राची (3 वर्ष) दोनों प्ले वे स्कूल में पढ़ती हैं। एक बेटा जो अभी 10 माह का है। पांचों बच्चे अनाथ हो गये। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read