बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर, ग्रामीण दहशतजदा

बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर, ग्रामीण दहशतजदा

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र में बह रही सरजू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है जलस्तर बढ़ने से तटवासी भयभीत है। उनका कहना है कि अगर जलस्तर बढा तो फिर समस्या पैदा हो सकती है। तहसील क्षेत्र में बह रही सरयू नदी का जलस्तर बुधवार को 78.650 मी मापा गया था जो गुरुवार को 10 सेंटीमीटर बढ़कर 78.750 मी पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे हैं। जलस्तर से बंधे के अंदर बसे गांव अगापुर गुलरिहा, खाले पूर्वा, कुर्मियांन, पटौवा, सरैया, खरैया, नारायनपुर, खटहा भीटहा, तुर्कवलिया नायक, गाय घाट, कंचनपुर सहित दर्जनों गांव के ऊपर फिर संकट के बादल मर्डराने लगे हैं। अगर जलस्तर बढ़ता रहा तो फिर या गांव पानी से घिर जाएंगे और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों का कहना है कि जलस्तर घटने बढ़ने से समस्याएं आने और जाने का कम लगा हुआ है।
वहीं पशु से लेकर बच्चो की पढ़ाई और दवाई की भी समस्या उत्पन्न हो जाता हैं, क्योंकि आने जाने के रास्ते पर पानी बढ़ जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA