शैक्षिक महासंघ ने मांगों के लेकर किया धरना प्रदर्शन
आरके धनगर
मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर महासंघ ने बीएसए कार्यालय पर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा ने कहा कि एन.पी.एस. अगर इतना ही अच्छा है तो केंद्र के मंत्रीगण एवं सरकार के प्रतिनिधि उसका लाभ खुद ले और अपने सदस्यों को भी उसका लाभ दें । लेकिन हम शिक्षकों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाय।
गोवर्धन दास गुप्ता ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति नि:शुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाय, गैरशैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापक का वेतन दिया जाए। संरक्षक नेम सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षक साथियों को एक रहना होगा। हमें एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। हमारी मांगे नहीं मानी गई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरनास्थल पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि की पुरानी पेंशन एक बुढ़ापे का साधन है हम सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए । ज्ञापन प्राप्त कर शासन को प्रेषण का आश्वासन दिया गया।
धरने में बच्चू सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरिओम गुप्ता, गोविंद चौहान, राजेश वर्मा, जगदीश पाठक, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, चक्रपाणि डांगोर, योगराज सिंह चाहर, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, गोपाल सारस्वत, बच्चू शर्मा मनमोहन सिंह गौतम, शिखा मिश्रा, प्राची अग्रवाल, शैलेंद्र परिहार, पवन गौतम, सुधीर उपाध्याय, प्रमोद वर्मा, अर्चना वर्मा, विनीता वर्मा, माला रानी, गुरु प्यारी सत्संगी, देवेंद्र शर्मा, अशोक फौजदार, राजकुमार शर्मा, आकाश चौरसिया, सुरेश उपाध्याय, लोकेंद्र मिश्रा अन्य ब्लॉकों के शिक्षक पदाधिकारी एवं सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













