डम्फर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की हुई मौत

डम्फर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की हुई मौत

मासूम सहित दो अन्य भी घायल, अस्पताल में भर्ती
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसे में बांसगांव इलाके के तरैनापुल के पास रात करीब 9 बजे एक डंपर नं बाइक सवार को रौंद दिया जिसमें बाइक सवार इलेक्ट्रिक व्यापारी समेत दो युवकों की मौत हो गई जबकि व्यापारी की डेढ़ साल की बेटी और एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिकरीगंज इलाके के बढ़यापार निवासी महेन्द्र प्रसाद का बेटा प्रिंस (20) अपने गांव के ही शेषनाथ मौर्य (28) की डेढ़ साल की बेटी को डॉक्टर से दिखाने भैंसा बाजार गए थे। घर लौटते समय रास्ते में गांव का ही अभिषेक मिल गया। तरैनापुल से पहले बाइक खड़ी कर अभिषेक और प्रिंस आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया।
हादसे में प्रिंस और शेषनाथ मौर्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल की बेटी झटके से दूर जाकर गिरी और घायल हो गई। वहीं अभिषेक को भी गंभीर चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना के बाद उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। डंपर चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। उधर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगने से कुछ देर तक जाम भी लगा रहा। शेषनाथ मौर्य की महादेवा बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। वहीं गांव का प्रिंस अभी 20 दिन पहले की कमाकर घर आया था। शेषनाथ की बच्ची को डॉक्टर को दिखाना था। किसी को उसे लेकर बाइक पर बैठना था, इसलिए शेषनाथ ने प्रिंस को अपने साथ ले लिया था। वहीं अभिषेक भी गांव ही रहने वाला है। रास्ते में अभिषेक मिल गया तो प्रिंस और अभिषेक बाइक रोक कर बात करने लगे थे जिसके बाद दुर्घटना हो गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent