HomeJaunpurसड़क पर खतरनाक ढंग से लटक रहा सूखा पेड़, कभी भी हो...

सड़क पर खतरनाक ढंग से लटक रहा सूखा पेड़, कभी भी हो सकता है हादसा!

सड़क पर खतरनाक ढंग से लटक रहा सूखा पेड़, कभी भी हो सकता है हादसा!

बदलापुर, जौनपुर। जिले के लेदुका-बटाऊवीर मार्ग पर प्राण पट्टी गांव के पास सड़क पर खतरनाक ढंग से लटक रहा यह सूखा पेड़ कब किसका प्राण ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। यह विशाल पेड़ पूरी तरह सूख चुका है जो कभी भी गिरकर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। बता दें कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और लोग गुजरते हैं जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस पेड़ को हटाने के लिये वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से कई बार अपील की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरे पेड़ तो रोज कटते जा रहे हैं लेकिन इस सूखे और जानलेवा पेड़ को न जाने क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है? अगर तत्काल इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से अपील किया कि इस खतरनाक स्थिति का जल्द से जल्द समाधान करें, ताकि जन-धन की हानि से बचा जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read