HomeLucknowडा. फरजाना सम्भालेंगी उत्तर प्रदेश में रोटरी लिटरेसी मिशन की कमान

डा. फरजाना सम्भालेंगी उत्तर प्रदेश में रोटरी लिटरेसी मिशन की कमान

डा. फरजाना सम्भालेंगी उत्तर प्रदेश में रोटरी लिटरेसी मिशन की कमान

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के तत्वावधान में 24 एवं 25 सितंबर को कोलकाता के होटल रेडिसन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नई शिक्षा निति के अंतर्गत भारत के 5 करोड़ से ज्यादा अशिक्षित वयस्कों को शिक्षित करने कि योजना पर चर्चा होगी। इस मौके पर देशभर के सभी राज्यों के प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के केंद्र समिति के पदाधिकारी इस कार्यशाला में भाग लेंगे।

इसका नेतृत्व मुख्य रूप से रोटरी वर्ल्ड के अध्यक्ष 2021-22 रोटेरियन शेखर मेहता एवं प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें देश भर के 200000 से ज्यादा एसोसिएशन से जुड़े निजी विद्यालयों में पढ़ रहे छठी से ऊपर तक के छात्र-छात्राएं 3 माह के भीतर अपने परिवार एवं आसपास के अशिक्षित वयस्को को पढ़ाने का काम करेंगे एसोसिएशन एवं रोटरी के द्वारा उन छात्रों को पढ़ाने के लिए सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और जो वयस्क शिक्षा लेंगे उनको भी शिक्षित होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कार्यशाला में प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष कृति पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा फरजाना शकील अली उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगी। इस कार्यशाला के बाद अगले महीने इसका राष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक उद्घाटन करने हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया जाएगा। डा. फरजाना ने राष्ट्रीय सलाहकार होने हेतु एसोसिएशन और रोटरी की इस सराहनीय पहल में अपने पूर्ण योगदान का आश्वासन दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read