HomeJaunpurदस्तावेज लेखकों ने किया धरना-प्रदर्शन

दस्तावेज लेखकों ने किया धरना-प्रदर्शन

दस्तावेज लेखकों ने किया धरना-प्रदर्शन

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
धनघटा, सन्त कबीर नगर। स्टाम्प विक्रेता सुबाष गुप्ता द्वारा तहसील कार्यालय के करीब एक किमी. दूर दान में दी गई भूमि पर प्रस्तावित उपनिबंधन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपनिबंधन कार्यालय के दस्तावेज लेखकों ने कार्य बहिष्कार कर पूरे दिन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलित दस्तावेज लेखकों ने बताया कि गागरगाड़ ग्राम स्थित गाटा संख्या 22 में महामहिम राज्यपाल द्वारा निबंधन विभाग के नाम से जमीन स्थित है जिस पर उपनिबंधन कार्यालय धनघटा के भवन निर्माण के लिए शासन से पैसा अवमुक्त हो गया है। जनहित में उक्त भूमि पर उपनिंबधन कार्यालय भवन का निर्माण होना चाहिए जबकि धनघटा तहसील के कुछ अधिवक्ता निजी स्वार्थ में उपनिबंधन कार्यालय के नए भवन का निर्माण तहसील परिसर में कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों समेत शासन को गुमराह करने में जुटे हुए हैं। साथ ही वकीलों के रवैए से नाराज आंदोलित दस्तावेज लेखकों ने प्रस्तावित भूमि पर ही उपनिबंधन कार्यालय भवन का निर्माण कराए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में रामचन्द्र यादव, शैलेन्द्र चौधरी, रामभवन, मुद्रिका प्रसाद, अरूणेश उर्फ आजाद, हनुमान प्रसाद दूबे, कौशल किशोर मिश्रा, हरिवंश यादव, भूमिनाथ यादव, प्रहलाद यादव, वैद्यनाथ व देवेन्द्र यादव समेत तमाम दस्तावेज लेखक शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read