सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
मेडल जीतकर नेशनल सीबीएसई चैम्पियनशिप के लिये बनाया रास्ता
जौनपुर। सनबीम स्कूल बाबतपुर में आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो ईस्ट जोन चैम्पियनशिप में तीन राज्यों के स्कूलों के 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जहाँ जौनपुर के स्कूली बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
साथ ही उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के लड़कों में आदित्य प्रताप सिंह अंडर 17 वर्ग में, डेविड देशबंधु अंडर 14 वर्ग में स्वर्ण पदक व लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में माउण्ट लिट्रा की आराध्या सिंह व सनबीम स्कूल जौनपुर की आद्विका कश्यप ने रजत पदक जीतकर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का टिकट पा लिया। जौनपुर के सीबीएसई के स्कूली बच्चों ने क्रमशः लड़कियों में माउण्ट लिट्रा की अंशिका अग्रहरि अंडर 19 व नित्या श्री सिंह अंडर 14 वर्ग में कांस्य पदक तथा लड़कों में होली चाइल्ड एकेडमी के अंश मौर्या अंडर 14 में कांस्य पदक जीतकर जनपद का परचम लहराया। जौनपुर की सीबीएसई टीम को पूर्व राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आशुतोष सिंह द्वारा एएस ताइक्वांडो क्लब महाराणा प्रताप इंडोर हाल टीडी कॉलेज मान्यता प्राप्त ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। चैम्पियनशिप में सफलता पायी टीम के मुख्य कोच आशुतोष सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चों की कड़ी मेहनत और कम समय में ही बेहतरीन परिणाम देने के लिये अभिभावकों, खिलाड़ियों व स्कूल प्रशासन के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में जो अक्टूबर में उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर में आयोजित है, बेहतरीन प्रदर्शन और पदक की उम्मीद जताई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













