डीएम—एसपी ने ली एफएसटी एवं एसएसटी टीमों की बैठक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अभिषेक आनंद तथा पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए गठित उडन दस्ता (एफएसटी), स्थैतिक जांच दल (एसएसटी) टीमों के साथ समीक्षा बैठक जिला कलेक्टरेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि आप लोगों को सभी संसाधन दिए गए हैं लेकिन अभी तक कुछ भी शीज नहीं किया गया। उन्होंने जनपद बांदा का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग तीन करोड शीज किया गया है। यहां पर अभी तक कुछ नहीं शीज किया गया है इसमें प्रगति कराएं। उन्होंने कहा कि प्रेक्षक भी आई थी, लेकिन आप लोग कहीं दिखे नहीं केवल ग्रुप में फोटो डाल देते हैं कोई गाडी नहीं मिलती है। साथ ही कहा कि लगभग डेढ महीने हो गए हैं, लेकिन कुछ जनपद में शीज नहीं हुआ है। यहां पर माइन्स खनन का स्कोप है, इसमें आप लोग मेहनत करें केवल ड्यूटी न करें। बैरियर से हटकर भी जांच करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि कोई नगदी, सोना, शराब आदि लेकर जा रहा हो, उसको शीज किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी एक्टिविटी रोज कितनी गाडियां चेक की जा रही है, इसकी रिपोर्ट शिफ्ट के अंत में ले। अभी 9 दिन बचा है। इसमें कोई शराब बाटेगा, कोई पैसा बटेगा इस पर विशेष नजर रखें। पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने कहा कि हम लोगों के पास इतना मैन पावर लगा और रिजल्ट शून्य है, इसमें मेहनत करें। 8 घंटे की ड्यूटि लगी है तो इसमें ईमानदारी से करें। शिफ्ट में महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगेगी। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














