HomeJaunpurJaunpur News : विजडम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैम्प का...

Jaunpur News : विजडम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैम्प का हुआ आयोजन

Jaunpur News : विजडम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैम्प का हुआ आयोजन

वर्तमान परिवेश में संस्कार युक्त शिक्षा अति आवश्यक है: अमित पांडे
जितेंद्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकासखंड जलालपुर के ग्राम पंचायत महुवारी, पराऊगंज बाजार के समीप स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में प्रथम दिवस में योग एवं ध्यान दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें बच्चों को योग ध्यान करने के साथ-साथ जानकारी भी दी गई।
द्वितीय दिवस में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस डांस तथा संगीत कंपटीशन रखा गया जिसमें बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और प्रतिभाग किया।
अंतिम दिन यानी तीसरे दिन फ्रूट डे के रूप में मनाया गया तथा बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन हुआ जिसमें सभी बच्चों ने अपने प्रतिभा दिखाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।वही विद्यालय के प्रबंधक अमित पांडे ने बच्चों को समर कैंप की शुभकामना देते हुए शिक्षक व शिक्षकों को उनके द्वारा बच्चों के प्रति कुशल कार्य की सराहना भी की और कहां की विद्यालय में अनुशासन एवं चरित्र का निर्माण एक अच्छे शिक्षक के द्वारा ही संभव होता है। वही बच्चों के अंदर संस्कार युक्त शिक्षा आज के प्रवेश में बहुत जरूरी है। वैज्ञानिक दृष्टि से आज आदमी चांद तक पहुंच गया लेकिन मानवता एवं संस्कार विहीन होता जा रहा है। आज के परिवेश में संस्कार युक्त शिक्षा अति आवश्यक हो गई है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रियांशु पांडे, आरसी पांडे, सीमा मौर्य, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका पांडे, ज्योति उपाध्याय, राजन यादव, प्रतिमा प्रजापति, तनुज शर्मा, निष्ठा श्रीवास्तव, आंचल सिंह, पूजा शुक्ला आदि लोगों के निर्देशन में बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read