डीएम—एसपी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनीं समस्याएं
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत मोहर्रम को शकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां तहसील गोण्डा सदर में जिलाधिकारी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील गोण्डा सदर में कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 7 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है। शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें, अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में ही मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने ड्यूटी स्थान पर समय से पहुंचकर मोहर्रम पर विशेष ध्यान देते हुए सकुशल संपन्न करायें।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि मोहर्रम के समय जनपद में कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या की संभावना होती है तो तुरंत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना दें, ताकि किसी प्रकार की कोई बात होती है तो उसे तत्काल पुरी सक्रियता के साथ निपटाया जा सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अशोक गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी तृतीय सत्यपाल सिंह, तहसीलदार सदर गोंडा मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष सोनी, खंड विकास अधिकारी झंझरी, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











