HomeChitrakootडीएम—एसपी ने यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना

डीएम—एसपी ने यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना

डीएम—एसपी ने यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द एवं पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में धनुष चौराहा स्थित यातायात केंद्र से यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह नवम्बर 2023 का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि अभिषेक आनंद ने कहा कि यातायात माह का शुभारंभ हुआ है। जनपद में एक्सीडेंट ज्यादा होते हैं जरूरी है कि हम उनके नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी बताएं। जो आन ड्यूटी पर रहते हैं, वह भी नियम का पालन करें। अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट लगाएं। इससे 90 प्रतिशत जान बच सकती है। पुलिस व हमारी जिम्मेदारी है जो लोग रोड पर निकले उनकी भी जिम्मेदारी है की नियमों का पालन करें। हेलमेट लगाने से सुरक्षा हो सकती है कहां की पूरी माह तक यह मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि नियमों का पालन करें। यातायात माह शुभारम्भ अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में चित्रकूट पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं पम्पलेट के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात माह के दौरान 3 सवारी, बिना हेलमेट, ड्रिंक एण्ड ड्राइव तथा ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर चालान किये जायेगें। जगमोहन सिंह बालिका इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व गोपाल दास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के उपस्थित छात्र/छात्राओं के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा जिससे आमजन यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर इनका पालन करेंगे तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। पुलिस अधीक्षक ने द्वारा वाहन चालकों से सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय हेडफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के साथ यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पायनियर कल्ब के संचालक केशव शिवहरे ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, यात्री एवं मालकर अधिकारी परिवहन संतोष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read