सफलतापूर्ण रहा कमिश्निंग का ट्रायल, बरुआ इंटेक वेल से वीटी पम्प से पम्पिंग रही सफल
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। एक नवंबर का दिन चित्रकूट की जनता के सिलौटा ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए खुशखबरी लेकर आया जहां जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बरुआ स्थित इंटेक्स वेल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि रेलिंग कलर पेंटिंग व कास्टिंग जो कार्य बचा है उसे जल्द से जल्द कराएं। प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र तिवारी और उनकी लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड की टीम द्वारा तैयार हुए 205 मीटर के प्री कास्ट टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गये। वह का भी उन्होंने निरीक्षण किया एवं इंटेक वेल पर लगाए गए वीटी पंप का ट्रायल लिया। ट्रायल के सफल होते ही सभी इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी ने कहा कि एलएनटी कंपनी द्वारा क्वालिटी मन्थ मनाया जा रहा है जो जल जीवन मिशन का एक महत्वपूर्ण अंग है। पेयजल के लिए दूर दूर तक जाना पड़ता था सभी कि इस भावना से यह कर संभव हुआ है। पेयजल की गुणवत्ता को बढ़ाएं जल जीवन मिशन से संबंधित तीनों परियोजनाओं को 15 दिसंबर तक पूरा कराएं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के सपनों को पूरा करने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र में पेयजल जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे नंदू सुधाकरन ने बताया कि यह इंटेक वेल का एप्रोच ब्रिज 205 मीटर की अत्यधिक लंबाई होने की वजह से बहुत चुनौती पूर्ण रहा जिसे पिछले 60 दिनों में दिन रात की मेहनत से तैयार किया गया। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता महीने की शुरुआत के कार्यक्रम को भी सुशोभित किया। गुणवत्तापूर्ण कार्य करना ही सही तरीके से कार्य करना है और सभी इंजीनियर को पूरे मनोयोग से स्कीमों को कंप्लीट करने का टारगेट दिया। जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं एडीएम नमामि गंगे ने भी पूरी टीम और प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र तिवारी की अथक मेहनत की प्रशंशा की और अंतिम चरण में पहुंच रही स्कीम के कमिश्निंग और टेस्टिंग के कार्य को पूरा करने पर चर्चा की। जल जीवन मिशन की टीम में सभी लोगों को प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र तिवारी ने कार्य की प्रगति एवं प्लान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।उल्लेखनीय है कि सिलौटा पेयजल योजना के अंतर्गत 76 गांव की टेस्टिंग पहले से ही पूरी कर ली गई है वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी कंप्लीट हो चुका है जिसको प्री कास्ट टेक्नोलॉजी से बहुत ही संतुलित तरीके और द्रुत गति से लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड की टीम ने पिछले 60 दिनों में बना कर तैयार किया। उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा ने भी प्रोजेक्ट मैनेजर और उनकी टीम की प्रशंसा की और उन्हें इसी गति से अंतिम चरण को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कड़ी मेहनत करने वाले कुछ कर्मचारियों को हौसला अफजाई के तौर पर सम्मानित भी किया गया जिसमें विपिन पांडेय, प्रोविंस, प्रसाद, राजू, सुनील कुमार सहित उनके साथी इंजीनियर रहे। कार्यक्रम में टीपीआई के परियोजना प्रबंधक अभय नारायण दीक्षित, अधिशासी अभियंता जल निगम संजय गुप्ता, जूनियर इंजीनियर महावीर, कमिश्निंग इंचार्ज अजय शर्मा, क्वालिटी इंचार्ज शिवममणि त्रिपाठी, एडमिन इंचार्ज अशोक सहित पूरी जल जीवन मिशन की संबंधित टीम उपस्थित रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















