डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत निरीक्षण के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए माइक्रोप्लॉन बनाकर तथा और लेबर लगाकर निर्माण कार्यों एवं फिनिशिंग के कार्यों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग तथा गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निरीक्षण के दौरान फॉल सीलिंग के कार्यों तथा रेलिंग व खिड़की लगाये जाने तथा सेनेटरी के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार सुनिश्चित किया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज केके श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










