महिला पुलिस बटालियन के लिये भूमि अधिग्रहण का कार्य हुआ पूर्ण

महिला पुलिस बटालियन के लिये भूमि अधिग्रहण का कार्य हुआ पूर्ण

अजय जायसवाल
गोरखपुर। तहसीलदार सदर गोरखपुर विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में व नायब तहसीलदार पिपराइच अरविंद नाथ पांडेय व अन्य की उपस्थिति में वीरांगना झलकारी बाई महिला पुलिस बटालियन गोरखपुर (28.73 एकड़ भूमि) व पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर (28.73 एकड़ भूमि) की स्थापना हेतु ग्राम कोनी तप्पा केवटली परगना हवेली तहसील सदर, जनपद गोरखपुर में आवंटित भूमि का नियमानुसार पैमाइश एवं कब्जा ग्रहण किया गया। जिसमें आवश्यक सुरक्षा बल व अधिग्रहण करने की ज़िम्मेदारी श्रीमान सेनानायक महोदय 26वीं वाहिनी पीएसी/द्वितीय वाहिनी उप्र एसएसएफ़ गोरखपुर कुंतल किशोर आईपीएस के निर्देशन में तथा प्रभारी सैन्य सहायक मो. इक़बाल सिद्दीकी की उपस्थिति में 26वीं वाहिनी पीएसी के जवानों द्वारा संभाली गई। ज्ञात है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2017 में 3 महिला पीएसी/पुलिस वाहिनियों के स्थापना की घोषणा की थी। इस अवसर पर शिविरपाल लूदर सिंह, सहायक शिविरपाल रवींद्र यादव, सूबेदार सैन्य सहायक संदीप यादव तथा प्रभारी दलनायक हर्षित सिंह अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला