डीएम ने द वॉइस इण्डिया किड्स विनर निष्ठा को किया सम्मानित
जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में द वॉइस इंडिया किड्स विनर 2016 निष्ठा शर्मा को सिल्वर प्ले बटन अपने हाथों से देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुप्रसिद्ध गायिका निष्ठा शर्मा स्टार परफॉर्मर बन चुकी हैं, जिन्हें हमने हमेशा आगे बढ़ते देखा है, जो अपने कठिन परिश्रम और लगन से जनपद का नाम पूरे देश, विदेश में रोशन कर रही हैं, जिनके ऊपर हम सब को नाज है।

द वॉइस इंडिया किड्स 2016 में जीतने के बाद से लेकर आज तक निष्ठा को अनेक प्रकार की बङी उपलब्धियां प्राप्त हुई, जिससे हम सब जनपदवासी, प्रदेशवासी और देशवासी हमेशा गौरवान्वित महसूस करते हैं। उसी श्रृंखला में यू ट्यूब जो एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। उन्होंने सिल्वर प्ले बटन देकर हमारी सरगम क्वीन निष्ठा शर्मा को एक और बड़ी उपलब्धि दी है, जो कि हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है। जिसके लिए हम निष्ठा को ढेर सारी बधाई देते हैं और ऐसे ही आने वाली ढेरों उपलब्धियों के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) मनोज कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मिश्रा, सम्पादक अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















