डीएम ने एनडीआरएफ की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन ने स्टीमर के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जयसिंहपुरा का जायजा लिया। स्टीमर के माध्यम से यमुना जी का भ्रमण कर रिहायशी इलाकों को देखा तथा यमुना जी के घटते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने रिहायशी इलाके के लोगों को अवगत कराया है कि अब यमुना में जलस्तर लगातार कम हो रहा है। आप सभी लोगों से अनुरोध है कि गर्म पानी का सेवन करें, आस पास सफाई रखें, बीमार होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खायें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां जहां से यमुना का पानी हट रहा है उन स्थानों पर विशेष अभियान चलाते हुए सफाई करवायें, चूना, मच्छर से बचाव हेतु केमिकल, फोगिंग तथा छिड़काव आदि कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत केन्द्र बिरला मंदिर आश्रम का निरीक्षण किया तथा बाढ़ राहत कैम्प में निवासित लोगों से वार्ता कर खाना, स्वास्थ्य, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को बाढ़ राहत प्रबंधन के उकृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और एनडीआरएफ की टीम को धन्यवाद दिया तथा इसी प्रकार जनहित के लिए अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
खरे ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ विश्व मानव रूहानी आश्रम जयसिंहपुरा तथा वृंदावन में रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल के सामने स्थित मोदी आश्रम/भवन में स्थापित बाढ़ राहत केन्द्रों का निरीक्षण किया और राहत केंद्रों में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये। बाढ़ पीडितों को चिन्हित करते हुए महिलाओं एवं युवतियों को सम्मान किट वितरण की जायें तथा सभी को सूखा राशन की किट दी जायें। सभी बाढ़ पीडितों को राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा उन्हें सुरक्षित रखने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं से बाढ़ पीडितों को लाभान्वित करने हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











