स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

आरके धनगर
मथुरा। रिफाइनरी में 1 से 15 जुलाई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया और रिफाइनरी कर्मियों और अन्य हितधारकों ने भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार विजेताओं को अजय कुमार तिवारी, कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया द्य समापन समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने पुरस्कार विजेता रिफाइनरी कर्मियों और सीआईएसएफ कर्मियों को स्वच्छ राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण और विचारों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि स्वच्छता केवल विशेष दिनों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए और हमें स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिये। इससे पहले पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर एक प्रेज़ेनटेशन दिया गया, जिसे सभी ने सराहा।

इस अवसर पर अजय कैला, मुख्य महाप्रबन्धक (तकनीकी सेवाएँ एवं एचएसई), भास्कर हजारिका, मुख्य महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), मुकेश शर्मा, अध्यक्ष और शैलेन्द्र शर्मा, महासचिव, मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ, रवींद्र यादव, सचिव और आशीष दहिया, सीईसी, ओफ़ीसर्स एसोसिएशन, महाप्रबंधक और स्लोगन प्रतियोगिताओं के पुरस्कार विजेता उपस्थित थे। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रिफाइनरी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख के साथ सभी मुख्य महाप्रबन्धक, महाप्रबन्धक और कर्मचारी संघ व ओफ़ीसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मिलकर हरे और स्वस्थ भविष्य के लिए पौधे लगायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला