963180
साथ ही समिति के सदस्यों को अगले 15 दिन में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इसके पहले जिलाधिकारी ने प्रदेश में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन एलटी लाइन को हटाए जाने के संबंध में बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों का चिन्हीकरण करते हुए जहां जनहानि होने की आशंका है तथा घनी आबादी में है। वरीयता देते हुए तत्काल कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जैसे—जैसे चिन्हीकरण होता जा रहा है कार्य प्रारंभ कर दिया जायं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।









