Homeबदायूंगंगा व पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह लगाए गए पौधों की शत प्रतिशत जियोटेगिंग कराकर अद्यतन सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिकी वानिकी प्रभाग से कहा कि 30 अक्टूबर तक जिओ टैगिंग की सूचना प्राप्त न होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लिखें। डीएम ने कहा कि सफलता का प्रतिशत मानक से काम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सफलता का प्रतिशत सीएम डैशबोर्ड पर भी प्रदर्शित होता है और शासन स्तर से भी इसकी समीक्षा की जाती है। उन्होंने नगर निकायों में लिगेसी वेस्ट का निस्तारण प्राथमिकता पर करने व राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) के आदेशों का अनुपालन करने के लिए सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देशित किया। प्रभागीय निदेशक सामाजिकी वानिकी प्रभाग अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 4 नवंबर को गंगा उत्सव मनाया जाएगा। यह गंगा उत्सव गंगा घाटों पर मनाया जाएगा जिसमें गंगा आरती व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी0के0 सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read