Homeम​​थुराआतंकी हमले में शहीद हुए जवान को जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

आतंकी हमले में शहीद हुए जवान को जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

आतंकी हमले में शहीद हुए जवान को जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

आके धनगर
मथुरा। रविवार तिरंगा शाखा की ओर से अशोक विहार में 11 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में गोली लगने से शहीद हुए अमृतपाल सिंह को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने भारत सरकार से मांग की के सभी अग्निवीर सैनिकों को शहादत होने पर शहीद का दर्जा दिया जाए। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि अग्निवीर सैनिकों के साथ भाजपा की केंद्र सरकार ने भेदभाव करके अच्छा संदेश नहीं दिया है। सैनिक तो सैनिक होता है और वह निर्भीक होकर देश की सीमाओं पर दुश्मन की गोलियां खाने के लिए सीना तानकर खड़ा रहता है। उन्होंने आगे कहा कि गोली लगने की जांच होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचकर उसकी शहादत पर कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। ड्यूटी पर तैनात अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा मिलना ही चाहिए। देश की रक्षा का जज्बा लेकर अग्निवीर भर्ती होने के बाद मात्र 19 वर्ष की उम्र में शहीद हो जाना और ऐसी शहादत को अपमानजनक दृष्टि से देखना सरकार की सैनिकों को प्रति निम्न स्तरीय सोच को उजागर करता है। भाजपा सरकार की इसी सोच को समझते हुए अग्निवीर योजना के लागू होने से पहले, देश भर की तमाम राष्ट्रभक्ति ताकतों ने इस योजना का विरोध किया था। शहीद अमृत पाल सिंह की शहादत के प्रति पंजाब में आप की सरकार के सम्मानजनक नजरिये की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर आप के महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी, आप उसे यूथ विंग राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य आदेश शर्मा, अशोक भावना, राजेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा, अर्जुन, संदीप सक्सेना, धर्मेंद्र, लक्ष्मण हरीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read