जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण
अमित त्रिवेदी
हरदोई। पशु चिकित्सालय में पशुओं की दी जा रही चिकित्सा आदि के दस्तावेज देखे तथा पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी पशुओं के टीकाकरण का कार्य जल्द पूर्ण कराये और निजी पशुओं को छोड़ने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायें। जिलाधिकारी ने प्रधान प्रति से कहा कि पशु चिकित्साल में खराब खड़जें की जगह इंटर लाकिंग करायें। पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद उन्होंने विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ढिलाई बरतने पर कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के पात्र लोगों से आवेदन लेने के निर्देश दिए। एनआरएलएम कक्ष निरीक्षण कर उन्होंने कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत से व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की जानकारी ली तथा अवशेष आवेदनों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अवशेष पंचायत भवनों के निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राम प्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी डीपी सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद पप्पू आदि उपस्थित रहे।














