Homeहरदोईजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं संग किया शिष्टाचार संवाद

जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं संग किया शिष्टाचार संवाद

जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं संग किया शिष्टाचार संवाद

अभिलेखगार में मुआवने की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाय: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ शिष्टाचार संवाद किया और मुक़दमों के त्वरित निस्तारण में उनके सहयोग के लिए उनको साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कोर्ट में 22 फरवरी 2024 तक के सभी वादों का निस्तारण किया जा चुका है। यह उपलब्धि बिना अधिवक्ताओं के सकारात्मक सहयोग के संभव नहीं थी। अधिवक्ता व कोर्ट एक दूसरे के पूरक हैं। उनके कार्यकाल में कुल 1585 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया है। समन्वय को बेहतर बनाने के लिए अधिवक्ताओं से सुझाव भी प्राप्त किये। एक अधिवक्ता के सुझाव पर जिलाधिकारी ने कहा कि अभिलेखगार में मुआवने की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाये। अभिलेखागार में कंप्यूटर व प्रिंटर की व्यवस्था की जाय। दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। उन्होंने जानकारी दी कि अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
अधिवक्ता रमेश सिंह के सुझाव पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट में कुर्सी व मेज की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। जनपद के सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अदम पैरवी में किसी भी वाद को यथा संभव ख़ारिज न किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने 1962 से वकालत कर रहे अखिलेश्वर नाथ गुप्ता से अब तक के उनके अनुभवों के बारे में जाना जिन्होंने बताया कि अब वकालत करना काफ़ी आसान हो गया। रास्ते अच्छे बन गए हैं जिससे आवागमन में असुविधा नहीं होती। पहले मुक़दमों के निस्तारण में बहुत समय लगता था। संवाद कार्यक्रम के दौरान बार के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह तोमर ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
डीजीसी राजस्व आशुतोष मिश्रा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा व विशेष लोक अभियोजन गुंजन मिश्रा ने भगवान कृष्ण की फोटो जिलाधिकारी को भेंट किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी तान्या सिंह, उपजिलाधिकारी राकेश सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read