मोहर्रम को लेकर एसपी ने कर्नलगंज क्षेत्र का कियानिरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोंडा। आगामी मोहर्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना कर्नलगंज क्षेत्र के जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ने ताज़ियादारों और आयोजन समितियों से संवाद कर पर्व को शांतिपूर्ण, पारंपरिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी, होमगार्ड्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सम्पूर्ण जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जुलूस मार्गों पर अस्थायी बैरिकेडिंग, यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती तथा आग से बचाव हेतु फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड में रहेगा। धार्मिक स्थलों की विशेष सुरक्षा के साथ स्थानीय प्रबुद्ध जनों से समन्वय स्थापित किया गया है। एसपी ने बताया कि डीजे व साउंड सिस्टम की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी, ध्वनि सीमा निर्धारित मानकों के भीतर रखनी होगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय करते हुए अफवाह फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज, इंस्पेक्टर एलआईयू समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











