HomeJaunpurश्री वीर हनुमान हिन्दू सुरक्षा यात्रा 27 अक्टूबर को: अजय पाण्डेय

श्री वीर हनुमान हिन्दू सुरक्षा यात्रा 27 अक्टूबर को: अजय पाण्डेय

श्री वीर हनुमान हिन्दू सुरक्षा यात्रा 27 अक्टूबर को: अजय पाण्डेय

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक/अध्यक्ष ख्यातिलब्ध कैंसर सर्जन प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर पूरे देश में श्री वीर हनुमान हिन्दू सुरक्षा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में जौनपुर में 27 अक्टूबर दिन दिन रविवार को अपराह्न 12 बजे से जनजागरण यात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होगी। यात्रा कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल होते हुये ओलन्दगंज के श्रीराम मार्ग होते हुये कचहरी रोड से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण के बाद यात्रा सम्पन्न होगी। इस आशय की जानकारी देते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने समस्त सनातनियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read